रोहतास पुल चोरी मामला: सिंचाई विभाग का SDO निकला मास्टरमाइंड, राजद नेता भी शामिल, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। रोहतास पुल चोरी मामले का मास्टर माइंड सिंचाई विभाग का एसडीओ निकला। पुलिस ने मामले में सिंचाई विभाग नासरीगंज के एसडीओ राधेश्याम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। नासरीगंज थाना क्षेत्र के अमियावर के पास से पुल गायब हुई था। पुल की चोरी जेसीबी से की गई थी। खुद को सिंचाई विभाग का कर्मी बताकर चोर पुल गैस कटर से काटते हुए ट्रक पर लादकर गायब हो गए थे।

पुल चोरी में एसडीओ की संलिप्तता प्रकाश में आने व उसकी गिरफ्तारी के बाद से अधिकारियों में हड़कंप मचा है। वहीं मुख्यालय के निर्देश पर मुख्य अभियंता ने अमियावर पुल स्थल पर पहुंच कर जांच की। इसके साथ ही अधीक्षण अभियंता से लेकर कनीय अभियंता तक से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण के बाद मामले में दोषी व लापरवाह अधिकारियों व कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है।

पुलिस के अनुसार, विभागीय एसडीओ कैमूर जिले के कुदरा थाना अंतर्गत सुल्ली निवासी राम गोविंद सिंह का पुत्र है। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे नाटकीय ढंग से पूछताछ के लिए बुलाया और गिरफ्तार लिया।

Share This Article