IAS बनना चाहते हैं मैट्रिक के 3rd टॉपर विवेक ठाकुर, पिता दिल्ली में करते हैं मजदूरी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार बोर्ड ने आज मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया है। जिसमें मधुबनी के लाल विवेक ठाकुर बिहार से थर्ड टॉपर बने हैं। मधुबनी के लदनिया प्रखंड के परसाहि बोन टोल के रहने वाले विवेक ठाकुर ने अपने जिला का ही नहीं बल्कि राज्य का नाम रोशन किया है।

विवेक ठाकुर आगे चलकर आईएएस बनना चाहते हैं। बता दें कि विवेक का परिवार काफी मध्यम वर्गीय है। जहां उनके परिवार में बहन को छोड़ कर किसी ने भी पढ़ाई लिखाई नहीं की है। वहीं विवेक के पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। जिससे उनके घर का भरन पोषण होता। विवेक ठाकुर अपनी इस उपलब्धी से बहुत खुश है। उनका सपना आईएएस बनना है। वह आगे चलकर देश की सेवा करना चाहते हैं।

मधुबनी से अमर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article