मौसम का बदलता मिज़ाज़-बिहार में ठंढ़ का आगमन देर से होगा और अगले साल देर तक रहेगा

Sanjeev Shrivastava

NewsPR डेस्क। सूबे में जैसे जैसे सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है ठीक वैसे ही सियासी पारे के साथ ही मौसम का भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश के ज्यादातर घरों में अभी भी एसी और कुलर बंद नहीं हुए हैं। दिनभर चिलचिलाती धूप रहती है। वही अगर तापमान की बात करें तो अधितकतम पारा 36 के पार रहता है। वही अगर न्यूतम तापमान की बता करें तो वह भी सामान्य से पांच डिग्री ऊपर बना रहता है। वर्तमान में पारा 17 डिग्री रहना चाहिए था लेकिन अभी भी तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है। यानी मौसम का मिजाज अभी गर्म है। सूरज की तपिश जो अमूमन इस वक्त अपनी तुर्शी खो देती है वो अपनी तपिश कम करने को तैयार नही जान पड़ती है।

पर्यावरण का यह स्वरूप और मौसम के मिजाज में विचित्र बदलाव चिंता का विषय बनता जा रहा है। वही मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में हर हफ्ते बन रहे कम दबाव के क्षेत्र की वजह से ऐसे हालात हो रहा है। जब भी पारा गिरने की स्थिति आ रही पुरवा हवा के कारण नमी का प्रसार सूख रहा है। यही कारण है कि रात का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। तो दिन में अच्छी धूप रहने के कारण तापमान 35 डिग्री के ऊपर बना रह रहा है।

इधर मौसम विभाग का कहना है कि पिछले दो दिनों से हवा की दिशा में बदलाव हुआ है। पछुआ हवा बहने के कारण न्यूनतम पारा दो डिग्री तक नीचे आया है। बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम विकसित हो रहा है। जिससे अगले दो दिनों में फिर से पुरवा हवा बहने के आसार बन रहे है, लेकिन इस बार 24 अक्टूबर (आज) से फिर से पछूआ हवा का आगमन होगा जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग की माने तो इस साल प्रदेश में ठंढ़ का आगमन से देर होगा और यह अगले साल देर तक रहेगा। ऐसे में विभाग ने कहा है कि इस साल प्रदेश में ठंढ़ भी अच्छी खासी पड़ेगी और सूबे के कई जिलों में दिसंबर मध्य से फरवरी आरंभ तक रुक रुककर शीतलहर का प्रकोप दिखेगा। यानी मौसम के बदलते मिज़ाज़ से देश भर में शीतलहर का चक्र इसबार लंबा चलेगा।

Share This Article