News PR Live
आवाज जनता की

मेयर ने किया रैन बसेरा का निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPRडेस्क। भागलपुर की मेयर सीमा साह ने ततारपुर स्थिति नगर निगम के द्वारा संचालित रैन बसेरा का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां पर काफी अनियमितता पाई गई। जिसे देखकर मेयर काफी नाराज हुई। रैन बसेरा में ना तो पानी का इंतजाम था ना ही छत ठीक था। वहीं रैन बसेरा में आने वाले यात्रियों के लिए कंबल की भी व्यवस्था नहीं होने के कारण मेयर काफी नाराज हुई। रैन बसेरा में नगर निगम के द्वारा ब्लीचिंग पाउडर सहित अन्य सामानों का गोदाम बना दिए जाने को लेकर मेयर ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। वहीं उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह हाल हुआ है। व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए वह अधिकारियों को निर्देश दे रही है जिससे जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार हो।

- Sponsored -

- Sponsored -

रिपोर्ट :-श्यामानंद सिंह भागलपुर

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.