वैशाली: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना की संयुक्त बैठक, केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार के स्वागत को लेकर हुई चर्चा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। महुआ के निमतल्ला चौक स्थित निजी भवन में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना की संयुक्त प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दलित सेना के महुआ प्रखंड अध्यक्ष मनोज पासवान ने किया। जबकि संचालन रालोजपा के महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान ने किया।

आज को होने वाले एनडीए के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के आगकमन को लेकर बैठक हुई। महुआ की धरती पर आगमन पर भव्य तरीके से तैयारी को लेकर विशेष बैठक में चर्चा की गई। मुख्य अतिथि दलित सेना के प्रदेश प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शुक्रवार को होने वाली एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आह्वाहन किया। साथ ही सर्वसम्मति से उपस्थित महुआ प्रखंड के समस्त रालोजपा कार्यकर्ताओं ने सस्वीकार कर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। वहीं रालोजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए महुआ प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया के पार्टी जोन में शुक्रवार को आयोजित एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक में भारी संख्या में आने का आह्वाहन किया।

बैठक में मुख्य रूप से दलित सेना के प्रदेश प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा, रालोजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता,महुआ सांसद प्रतिनिधि छोटेलाल गुप्ता,जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,छात्र रालोजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,प्रदेश संगठन सचिव अजय मालाकार,रालोजपा नेता जयप्रकाश गुप्ता नकुल,जिला प्रवक्ता दिनेश पांडे,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पासवान, रालोजपा नेता ब्रज देव पासवान, कविंदर दास,जिला महासचिव बबलू पासवान, रामनाथ रजक, विनोद पासवान, संतोष कुमार,विनय कुमार सिंह, सीताराम पासवान,राजदेव पासवान, हरि नारायण पासवान,पप्पू कुमार, अनिकेत भारती, खोभारी राय, जगदीश पासवान, रोहित ऋतुराज, महेश पासवान,पहलाद पासवान, बृज किशोर पासवान, नारद पासवान,शंभू पासवान,मिथुन कुमार, सहित सैंकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

वैशाली से प्रिंस कुमार की रिपोर्ट

Share This Article