जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव का संदेश, जीवन साहस और धैर्य से चलता है, इंसान अपने अंदर की छमता जगाकर हर मुसीबत का कर सकते सामना

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। इंसान हर प्रकार की शक्ति और साहस से भरपूर होता है। जिंदगी के उतार चढ़ाव में अक्सर परेशानियां और कठिनाइयां इंसान को घेर लेती। जिससे डील करने की जगह लोग भागने की कोशिश करते। इसे लेकर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने आजकल के युवाओं और हर पीढ़ी के लोगों को संदेश दिया है कि जीवन में कितनी भी बड़ी मुसीबत क्यों न आ जाए। उसका सामना लोगों को पूरी क्षमता से करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि इंसान अपने भीतर की उस क्षमता को जगाए और सभी मुसीबतों का डट कर सामना करे।

हर इंसान को अपने अंदर की ताकत की पहचान होनी चाहिए। जब तक लोग अपनी शक्ति और ताकत नहीं पहचानेंगे तब तक वह जीवन से डील नहीं कर पाएंगे। इसलिये ये बेहद जरूरी है कि हमें हमेशा अपना मानसिक संतुलन बनाये रखना है। अपने पूरे दिलो-दिमाग का इस्तेमाल करके अपने जीवन के कठिन दौर का धैर्य के साथ सामना करना चाहिए।

अगर गलत नहीं हैं तो झुकना नहीं चाहिए। न्याय के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए। इसी तरह, हमें कभी भी यह नहीं भूलना चाहिए कि, हम अपने जीवन में हमेशा सफल नहीं होते हैं या जीवन में हमें सब कुछ नहीं मिल पाता है। अपने अंदर की क्षमता को पहचान लेंगे तो ही जीवन में आगे बढ़ पाएंगे।

Share This Article