News PR Live
आवाज जनता की

IPL 2022: नहीं चल रहा चैम्पियंस का जादू, मुंबई-चेन्नई का बुरा हाल, अब तक नहीं खुला जीत का खाता

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। आईपीएल के 15वें सीजन में चैम्पियन टीम ही कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही है। दोनों ही टीमों के फैंस को अब तक निराशा ही हाथ लगा है। हालांकि यह दोनों ही टीमें आईपीएल की चैम्पियन हैं। दोनों ने मिलकर अब तक 14 में से 9 खिताब अपने नाम किए हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई टीम ने सबसे ज्यादा 5 और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई टीम ने 4 बार खिताब जीता है। इन दोनों ही टीम की स्थिति मौजूदा सीजन में बेहद ही खराब हो गई है। उन्होंने अब तक जीत का खाता तक नहीं खोला है।

बता दें कि मौजूदा आईपीएल सीजन में चेन्नई और मुंबई टीम ने अब तक 4-4 मैच खेले हैं। इन सभी में दोनों टीम को हार का ही सामना करना पड़ा है। हालांकि अब तक सीजन में इन दोनों टीम का एक-दूसरे से मुकाबला नहीं हुआ है। बात करें मुंबई क तो इस सीजन में अब तक दिल्ली कैपिटल्स (DC), राजस्थान रॉयल्स (RR), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मुंबई को हार झेलनी पड़ी है।  पिछले मैच में आरसीबी ने ही 7 विकेट से करारी शिकस्त दी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

वहीं, चेन्नई टीम ने अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच हारे हैं। पिछले मैच में हैदराबाद ने ही 8 विकेट से शिकस्त दी थी।

IPL 2022 सीजन में अब भी मुंबई और चेन्नई के लिए वापसी का मौका है। दोनों टीमों को 10-10 मैच और खेलने हैं। ऐसे में उनके पास प्लेऑफ में जगह बनाने का पूरा मौका है। मुंबई तो 2015 सीजन में शुरुआती 4 मैच हारकर भी चैम्पियन बन चुकी है। देखना है ये खेल में कव वापसी करते हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.