NEWSPR डेस्क। पटना में कल यानि रविवार कोहाफ मैराथन कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसकी शुरुआत गांधी मैदान से होगी। बता दें कि मैराथन में 21 किमी और 10 किमी की दो दौड़ प्रतियोगिताएं होगी। गांधी मैदान से दौड़ शुरू होकर होकर दीघा, दानापुर होते हुए विभिन्न चौक चौराहे होते गुजरेगी। इसमें बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमण भाग लेंगे और उनके साथ पटना दौड़ेगा।
बता दें कि शुक्रवार को कला संस्कृति एवं युवा विभाग व एनसीसी की ओर से सूचना भवन में आयोजन को लेकर प्रेस-वार्ता हुई थी। जिसमें इससे जुड़ी सभी जानकारी दी गई। इसमें कला संस्कृति विभाग की सचिव वंदना प्रेयषी, एनसीसी बिहार झारखंड के मेजर जनरल इंद्रबालन, पर्यटन विभाग अधिकारी प्रभाकर, कला संस्कृति विभाग के अपर सचिव दीपक आनंद, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्र शंकरण मौजूद थे। वहीं इस 21 किमी दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान पाने वाले को दो लाख मिलेंगे। इसके अलावा दूसरा स्थान पाने वाले को एक लाख की इनाम राशि मिलेगी।
यह दौड़ कल सुबह गांधी मैदान से प्रारंभ होकर विभिन्न चौक चौराहे तक जाएगी। वहीं दोनों प्रतियोगिता में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले विजेता जो बिहार के होंगे उन्हें पुरस्कृत करने के साथ खेल प्राधिकरण की ओर से एडवांस कोचिंग दी जाएगी।