News PR Live
आवाज जनता की

राजधानी में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, हथियार, कारतूस व असलहा बनाने की मशीन भी बरामद

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ जक्कनपुर थाना क्षेत्र के न्यू विग्रहपुर में एसटीएफ और जक्कनपुर थाना के सहयोग से छापेमारी कर मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. एसटीएफ ने मौके से हथियार और हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किये। मौके से दो हथियार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना मिली थी कि जक्कनपुर थाना क्षेत्र के न्यू विग्रहपुर में मिनीगन फैक्टरी का संचालन किया जा रहा है। वहां बड़े पैमाने पर हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। इसको लेकर एसटीएफ और जक्कनपुर थाना की पुलिस ने सयुक्त कार्रवाई करते हुए मिनीगन फैक्टरी का खुलासा किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

वहां से 22 अर्धनिर्मित 7. 65 MM पिस्टल, 3 बेस, 1 ड्रिल मशीन बड़ा, 5 कारतूस 7. 65 MM, 1 बेल्डिंग मशीन, मैगजीन बनाने का सायकिल फ्रॉक पाइप, रेती, हेक्सा, एवं हथियार बनाने का अन्य सामान बरामद किये हैं। पुलिस ने मौक से दो हथियार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है जिसमें मुंगेर जिला का रहने वाला विक्रम शर्मा, एवं विग्रपुर थाना जक्कनपुर का रहने वाला बजरंगी कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी जक्कनपुर थाना क्षेत्र में हथियार निर्माण करने के साथ ही हथियार तस्करी करने का काम करते थे।

पटना से विक्रांत की रिपोर्ट…

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.