तेजस्वी को मंत्री अशोक चौधरी की सलाह, सस्ती लोकप्रियता के लिये ना दें बयान, संयम रखने की है जरुरत

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। जातिगत जनगणना को लेकर 23 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दूसरे दलों के प्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे और अपना पक्ष रखेंगे। इसको लेकर बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर तंज किया है और संयम बरतने की सलाह दी है। अशोक चौधरी ने कहा कि राजनीति में कुछ लोग ज्यादा हड़बड़ी में रहते हैं। समय पर सभी काम होता है और प्रधानमंत्री ने समय भी दिया है। महत्वपूर्ण विषय है जातीय जनगणना पर प्रधानमंत्री से वार्ता। साथ ही उन्होंने इशारों ही इशारों में तेजस्वी पर तंज कसते हुए बोला कि राजनीति में संयम रखने की जरूरत होती है। सस्ती लोकप्रियता के लिए जल्दी मैं बाजी बयान नहीं देना चाहिए।
वहीं बाढ़ पर विपक्ष के बयान को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि तेजस्वी ने बिहार में बाढ़ में लोगों की सहायता न करने का आरोप सरकार पर लगाया है। तेजस्वी यादव बाढ़ में किन जगहों पर जाकर लोगों का हाल जाना है यह बताएं अपने विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर वह कहां गए हैं यह बताएं। उन्होंने कहा कि कि राजद के शासन काल में बिहार में लोगों का क्या हाल होता था, तेजस्वी यादव याद करें। हमारी सरकार हर संभव लोगों की मदद कर रही है।

Share This Article