PMCH में लापरवाही पर भड़के मंत्री संजय सिंह,घुमाया SP से लेकर DSP तक को फोन,फैसला कर दिया ऑन स्पॉट !

Asha Rai

NEWS PR डेस्क: पटना में होली के बीच एक बड़ी प्रशासनिक हलचल देखने को मिली, जब बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह ने पीएमसीएच में कथित अव्यवस्था और जनता से दुर्व्यवहार की शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया।

दरअसल कुछ लोग मंत्री संजय सिंह के पास गुहार लगाने पहुंचे थे। शिकायत थी कि अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के साथ ठीक व्यवहार नहीं किया जा रहा है। मामला सुनते ही मंत्री ने तुरंत पुलिस अधिकारियों से संपर्क साधा और कार्रवाई के निर्देश दिए।

मंत्री ने सीधे एसएसपी, एसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को फोन कर पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पीएमसीएच में जो भी घटना हुई है, उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

मंत्री ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दोपहर तक प्रारंभिक रिपोर्ट उनके सामने पेश की जाए।

बताया जा रहा है कि होली के मौके पर कुछ अधिकारियों के फोन तुरंत नहीं उठने पर मंत्री ने नाराजगी भी जताई। हालांकि, बाद में संपर्क होने पर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। क्या पीएमसीएच में छापेमारी होगी? क्या संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी? और मंत्री के निर्देशों का कितना प्रभाव दिखेगा?

फिलहाल जांच के आदेश जारी हो चुके हैं और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज है। आने वाले समय में यह साफ होगा कि इस मामले में क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

Share This Article