बदमाशों ने किसान को मारी गोली, जख्मी हालत में परिजन लेकर पहुंचे मायागंज अस्पताल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर पुलिस जिला नवगछिया इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने किसान पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की बदमाशों ने किसान पर चार राउंड फायरिंग की,घटना में एक गोली किसान के सीने में जाकर लगा जिससे कि वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे घायल स्थिति में उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया वहीं डॉक्टरों द्वारा पटना रेफर कर दिया गया घटना इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के दियारा इलाका में हुआ, वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से बदमाश फरार हो गए। इधर घटना की जानकारी के बाद मौके पर एसडीपीओ नवगछिया, थाना अध्यक्ष इस्माइलपुर, एवं सबौर थाने की पुलिस पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घायल की पहचान भीखन मंडल के पुत्र बबलू मंडल(55) सबौर थाना क्षेत्र रजांदीपुर के रूप में की गई है।

घटना की सूचना के बाद परिजन भी जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे। जहां पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है मामले को लेकर घायल के चचेरा भाई प्रकाश मंडल ने बताया कि खेत में ट्रैक्टर चलाकर जोत रहे थे। इसी दौरान बदमाश आए और फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। उन्होंने, आगे बताया कि बदमाशों ने फायरिंग क्यों किया अभी तक परिजन खुल कर नहीं बता रह है। वही नवगछिया एसडीपीओ बयान देने से अस्पताल में पत्रकारों से कतरा गए|

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article