MLA श्रेयसी सिंह ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, पल्वी राज कंस्ट्रक्शन और न्यूज पीआर के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने दी बधाई

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। देश की नामी शूटर, जमुई की बेटी और चकाई से विधायक श्रेयसी सिंह ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता है। पटियाला में आयोजित 64वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है। श्रेयसी ने यह उपलब्धि महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में हासिल की है। श्रेयसी सिंह की इस सफलता पर पल्वी राज कंस्ट्रक्शन और न्यूज पीआर के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। संवीज श्रीवास्तव ने कहा कि विधायक श्रेयसी सिंह ने बिहार और जमुई का मान बढ़ा दिया है। वो पहले भी देश का नाम रौशन कर चुकी हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यह श्रेयसी का कुल पांचवां व्यक्तिगत राष्ट्रीय खिताब है।

राष्ट्रमंडल खेलों की मौजूदा चैंपियन श्रेयसी ने फाइनल में 34 अंक बनाकर विजेता बनीं। मध्यप्रदेश की प्रगति दुबे (31) और ओएनजीसी की शगुन चौधरी (27) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर ट्रैप में दिल्ली की आद्या त्रिपाठी (38) ने राज्य की ही दिव्या सिंह (36) को पछाड़कर स्वर्ण जीता। भव्या त्रिपाठी (28) तीसरे स्थान पर रही। आपको बता दें श्रेयसी सिंह 2019 में 63वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप की शॉटगन स्पर्धा में भी बिहार के लिए स्वर्ण पदक जीती थी। साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण इस प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया जा सका था।

Share This Article