RJD के 4 नेताओं पर CBI की रेड, MLC-पूर्व MLC समेत दो राज्यसभा सांसद के घर पहुंची टीम, डिप्टी सीएम के चहेते के घर पर छापेमारी से हड़कंप

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में राजद के 4 नेताओं के घर पर CBI पहुंची हैं। CBI की टीम बिहार में राजद के 4 नेताओं के घर छापेमारी कर रही है। बता दें कि  RJD के कोषाध्यक्ष और MLC सुनील सिंह, पूर्व MLC सुबोध राय, राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद और राज्यसभा सांसद अशफाक करीम के घर CBI की टीमें मौजूद हैं। MLC सुनील सिंह के घऱ पर CBI ने रेड कर दी है। बता दें कि सीबीआई की 8 सदस्ययी टीम आज उनके घर पहुंची है। जहां रेड चल रही है। इस रेड से बिहार के सियासी महकमे में हड़कंप मच गया है। सुनील सिंह उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खास बताए जाते हैं।

आज बिहार में बिहार विधान मंडल की कार्यवाही शुरू होने वाली है। उसके कुछ देर पहले ही CBI ने ये कार्रवाई कर दी है। उनके घर के आसपास हड़कंप मचा हुआ है। वहीं MLC का कहना है कि ये बदले की कार्रवाई की गई है। टीम जबरदस्ती उनके घर में घुसी और रेड शुरू कर दिया है। यह मामला जमीन के बदले रेलवे में रोजगार घोटाले से जुड़ा है।

Share This Article