MLC ELECTIONS 2022: सुपौल में उद्योग मंत्री, पर्यावरण मंत्री और उर्जा मंत्री ने किया मतदान, 24 सीटों पर जीतने का किया दावा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार विधान परिषद के हो रहे मतदान में आज बिहार के तीन मंत्रीयों ने सुपौल अंचल कार्यालय में पहुंचकर मतदान किया। अत्यधिक उम्र के बाबजूद उर्जा मंत्री विजेंन्द्र यादव ने घंटे भर लाईन में खङे होकर मतदान किया। इस दौरान उनके साथ वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू भी मौजूद थे।

इससे पहले उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन ने भी पहली बार विधान परिषद के मतदान करने के बाद बिहार के सभी सीटों पर एनडीए की जीत होने का दावा किया। मतदान करने के बाद उर्जा मंत्री विजेंन्द्र यादव ने कहा कि बिहार की जनता लगातार 15 सालों से उन्हे अपना प्यार दे रही। उम्मीद है इस बार भी जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों का अपार प्यार मिलेगा।

वहीं कई उम्मीदवारों द्वारा वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज बबलू पर इस चुनाव में धन बल और बाहुबल के उपयोग करने के आरोप पर पर्यावरण मंत्री ने कहा जिनको जनता को समर्थन नहीं है। वो इसी तरह का आरोप लगाते हैं। दरअसल एनडीए से सुपौल सहरसा और मधेपुरा सीट पर वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज बबलू की पत्नी नूतन सिंह इस बार चुनावी मैदान में है। इससे पुर्व भी वो इसी सीट से विधान परिषद चुनी गयी थी।

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

Share This Article