माँ की गला काट कर की गयी हत्या, छह साल के बच्चे ने बताई हत्या की पूरी वारदात

Patna Desk

NEWSPR /DESK : विश्रामपुर के बरवाडीह रजवार टोला में बुधवार की अहले सुबह एक दलित महिला की हत्या कर दी गई। महिला की की गर्दन काटकर हत्या की गई है। पुलिस को महिला के 6 साल के बच्चे ने वारदात के बारे में जानकारी दी है। बच्चे ने बताया है 5 लोग घर में घुसे और मां के साथ मारपीट की और गर्दन काट दी। बच्चे ने अपने चाचा का भी नाम लिया है।
महिला को जान से मारने की धमकी दी थीबताया जा रहा है कि महिला को एक माह पहले जान से मारने की धमकी दी गई थी।  पड़ोसी ने एक बच्ची की मौत को लेकर महिला पर शक जाहिर किया था। महिला की पहचान 40 वर्षीय सूरजमनी देवी के रूप में की गई। पुलिस ने मृत महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
डायन बिसाही के शक में हत्या की आशंकाबताया जा रहा है की मृतिका का पति सुरेश रजवार शौच के लिए गया था। सूरजमनी अपने बेटे आलोक के साथ सो रही थी। आलोक ने चाचा अमरेश रजवार, पड़ोसी अनिल रजवार और चार लोगों का नाम पुलिस को बताया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस इंस्पेक्टर आरबी पासवान ने बताया कि शुरूआती जांच में डायन बिसाही का मामला लग रहा है। पुलिस दो लोगों को हिरासत पूछताछ के कर रही है। बाकी की तलाश जारी है।
सो रही सूरजमणि को उठा ले गये आरोपीसूरजमणि की हत्या उस वक़्त की गयी जब वह अपने 6 साल के बेटे के साथ घर में अकेली सो रही थी। पड़ोस में कुछ महीने पहले किसी बच्ची की मौत हो गई थी। सूरजमणि पर शक किया जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी मामले को लेकर सूरजमणि की हत्या कर दी गयी है क्योंकि उसे एक माह पहले धमकी भी दी गयी थी।

Share This Article