बिहार: तीन बच्चे की मां को दो बच्चे के पिता से हुआ प्यार, भाग गए थे गुजरात, पति ने हार मानकर करा दी महिला की प्रेमी से शादी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खगड़िया में पति ने अपनी पत्नी की उसके ही प्रेमी से शादी करवा दी। शादी के बाद विदाई के दौरान महिला के बच्चे रो-रो कर अपनी मां को रोकने लगे। महिला नहीं रुकी और खुशी खुशी अपने प्रेमी के साथ चली गई। बता दें कि महिला के तीन बच्चे हैं। महिला को दो बच्चे के पिता से प्यार हो गया था। दोनों भाग कर गुजरात चले गए। जिसके बाद वापस आकर थाना में सरेंडर किया।

पूरा मामला मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र गांव का है। वहीं घरवालो का पता चला तो गांव में पंचायत हुई। जिसमें पति ने कहा कि अगर उसकी इच्छा अपने प्रेमी के साथ रहने की है। तो उसे कोई दिक्कत नहीं। पत्नी की इच्छा पूरी कर दी जाए। इसके बाद पंचायत ने गांव के ही मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। महिला के पति ने बताया कि रजनी के कारण घर में रोज झगड़े होते थे।

वो घर में उसके प्रेमी से फोन पर बात करती रहती थी। दोनों का 5 सालों से अफेयर चल रहा था। गुजरात जाने के बाद महिला के प्रेमी ने उसके पति को फोन कर जानकारी दी की वो लोग भाग गए हैं। पति ने पत्नी को वापस बुलाने के लिए सरपंच और मोरकाही पुलिस से शिकायत की। पुलिस और पंच सदस्य के दबाव पर प्रेमी प्रेमिका साथ में थाने पहुंच गए। जिसके बाद उनकी शादी कराई गई।

बता दें कि महिला 20 अप्रैल को सब्जी खरीदने के बहाने घर से निकली थी। मौका देखकर प्रेमी के साथ गुजरात फरार हो गया। इधर, पीड़ित पति ने देर रात पत्नी के घर नहीं लौटी तो पति अपने संबंधी यहां खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसी दौरान प्रेमी पति बबलू को फोन कर बताया कि हम दोनों भाग कर गुजरात आ गए हैं, अब वापस माड़र नहीं जायेंगे। ये जानकारी परिवार को मिली। जिसके बाद परिवार वाले उनको वापस लौटने के लिए मनाते रहे। आखिरकार महिला वापस आई और दोनों ने थाना में सरेंडर किया। जिसके बाद पंचायत औप पति के फैसले के बाद प्रेमी जोड़े का विवाह हो गया। महिला अपने नए मायके चली गई।

Share This Article