नालंदा में जदयू नेता कारू तांती की हत्या पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने जताई कड़ी नाराज़गी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नालंदा जिले के जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने लगातार नेताओं की लगातार हो रहे हत्या पर कड़ा रुख इख्तियार किया है। उन्होंने वेन प्रखंड के आट पंचायत के मुखिया कारू तांती की गोली मारकर हत्या करने मामले को लेकर कड़ी निंदा की है।कारू तांती जेडीयू के वरिष्ठ नेता के साथ हमारी सरकार के एक अंग भी थे। उन्होंने कहा की इस घटना में जो भी अपराधी शामिल है उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस तरह की घटना किसी के साथ भी हो सकती है। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने दावा किया कि हमारी सरकार इस घटना को लेकर बैठी हुई नहीं है दो दिनों के अंदर इस घटना का रिजल्ट सभी के सामने होगा। अपराधी को पाताल से भी ढूंढ कर उसके ऊपर शक कार्रवाई करेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article