नालंदा में 17 मार्च को सीएम की समाज सुधार यात्रा, सांसद कौशलेन्द्र कुमार और डीएम ने की सभास्थल का निरीक्षण

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार यात्रा कर रहे हैं। 17 मार्च को नालंदा के रहुई प्रखंड में सीएम का यात्रा को लेकर आगमन होना है। इसी को लेकर नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार, जिला अधिकारी शशांक शुभंकर ने सभास्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद मुखिया, जदयू नेता भवानी सिंह, चप्पू सिंह के अलावा थानाध्यक्ष सीमा कुमारी भी मौजूद रही।

निरीक्षण के दौरान सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने कहा कि समाज सुधार यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 17 मार्च को रहुई प्रखंड आने वाले है। जिसको लेकर आज सभास्थल का निरीक्षण किया गया। गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहुई के चंद गलियो से अपनी राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की थी। इसलिए रहुई प्रखंड से कुछ अलग ही लगाव है। सीएम के आगमन को लेकर अभी से ही जदयू कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। जिसमें सक्रिय कार्यकर्ता भी शिरकत करेंगे।

नालंदा से ऋषिकेश की रिपोर्ट

Share This Article