सुपरकुल कैप्टन के बाद ‘सुपरहीरो’ बने एम एस धोनी, जारी हुआ ग्राफिक नोवेल का फर्स्ट लुक

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपने नए लुक की वजह से काफी चर्चा में है। खेल के मैदान में धोनी तो सुपरहीरो है ही अब वेब सीरीज की दुनिया में भी उनका सुपर अवतार नजर आने वाला है। वह अब क्रिकेट की दुनिया से हटकर एनिमेटेड सीरीज की दुनिया में डेब्‍यू करने वाले हैं। बुधवार को उन्होंने अपने ग्राफिक नॉवल ‘अर्थव: द ओरिजीन’ (Atharva-The Origin) का फर्स्‍ट लुक टीजर रिलीज किया। धोनी ने सोशल मीडिया पर फर्स्ट लुक जारी किया है। टीजर में धोनी को युद्ध के मैदान में एक एनिमेटेड अवतार में दिखाया गया है। टीजर में धोनी को युद्ध के मैदान में एक एनिमेटेड अवतार में दिखाया गया है। लंबी जटाओं में एक योद्धा के रूप में धोनी के इस अवतार की खूब तारीफ हो रही हैं। फैंस उनकी तुलना महादेव भगवान शिव के लुक से भी कर रहे हैं। ‘अर्थव: द ओरिजीन’ एक मायथोलॉजिकल साइंटिफिक फिक्‍शन है। इस वेब सीरीज के लेखक रमेश थमिलमनी हैं। वेब सीरीज के प्रोड्यूसर आदिकलराज और अशोक मनोज हैं।

ये कहानी एक ऐसे योद्धा की है, जो दानवों और राक्षसों का संहार करता है। उपन्यास की कहानी में ‘अर्थव’ के साहसी राजा बनने की कहानी दिखाई गई है। ‘अथर्व- द ओरिजिन’ एक पौराणिक काल्पनिक कहानी है, जिसका हीरो एक युवा राजा है। वह अपने भाग्य से लड़ते हुए आगे बढ़ता है। कहानी काल्‍पनिक है। यानी यह कोई ऐतिहासिक या पौराण‍क धार्मिक कहानी नहीं है।

Share This Article