यूपी में घर-घर तक फूलन देवी का प्रतिमा पहुंचायेंगे मुकेश सहनी, 165 सीटों पर चुनाव लड़ेगी उनकी पार्टी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। उत्तर प्रदेश में सियासी जनाधार बढ़ाने में लगे विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो और बिहार सरकार में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री मुकेश सहनी पूर्व सांसद फूलन देवी को लेकर अब पीछे हटने वाले नहीं हैं। योगी सरकार द्वारा फूलन देवी की प्रतिमाओं को उत्तर प्रदेश में लगने से रोके जाने के बाद उन्होंने अब नए तरीके से अपने मकसद में आगे बढ़ने का तरीका खोज लिया है। सहनी ने अब फूलन देवी की प्रतिमाओं को लोगों के घर-घर तक पहुंचाने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में 165 सीट पर लड़ने का एलान भी किया।

Share This Article