बिहार: नशे में धुत पति का खूनी खेल, ससुराल जाने से मना करने पर पत्नी का किया ये हाल, PMCH में भर्ती महिला

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुंगेर के जमालपुर में शराब के नशे में पति ने अपनी ही पत्नी पर चाकू से कई वार कर दिए। जिससे पत्नी बुरी तरह घायल हो गई। बताया जा रहा कि रविवार को शराब के नशे में धुत होकर उसका पति दोनों पुत्री को लेकर खावा गांव पहुंचा। जिसके बाद वह उसके ऊपर ससुराल जाने के लिए दबाव डालने लगा। पत्नी ससुराल जाने के लिए तैयार नहीं हुई। जिसके बाद गुस्से में पति ने रखे चाकू को निकालकर उसपर ताबड़-तोड़ वार करने लगा जिसमें उसके पेट, टुड्डी एवं हाथ में चाकू लगी।

आनन फानन में घायल पत्नी सोनी देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रही। पत्नी पटना के ही पीएमसीएच में भर्ती है। महिला ने बताया कि शादी के बाद से वह अपने ससुराल जमालपुर में ही रहती थी। उसे दो पुत्री एवं एक पुत्र है। उसका पति शराब के नशे में धुत होकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। पति की प्रताडऩा से तंग आकर वह अपने तीनों बच्चों को लेकर खावा स्थित अपने मायके आ गई।

वहीं काफी दिनों से पति मायके आकर उसके साथ चलने की जिद्द कर रहा था। लेकिन उसे नहीं जाना था। तो वह बार बार मना कर रही थी। वहीं पति चार अप्रैल को घर आकर अपनी बेटी को लेकर चला गया। जिसके बाद वह फिर आज वापस आया और पत्नी और बेटे को चलने की जिद्द करने लगा। वह नहीं मानी तो चाकू से एक के बाद एक तीन ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। वहीं इधर मेदनीचौकी थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि पति आशीष राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के बयान पर केस दर्ज किया जाएगा।

Share This Article