बिहार विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी का अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी, जानिए किन मांगों को लेकर दे रहे धरना

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर मुंगेर से है। जहां किला परिसर स्थित जिला बंदोबस्त कार्यालय के गेट पर बिहार विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। वह अपने बकाया वेतन, वेतन में बढ़ोतरी आदि सहित बारह सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे। बिहार विशेष सर्वेक्षण कर्मी संघ के आह्वान पर बुधवार से जारी राज्यव्यापी हड़ताल शनिवार को चौथा दिन था। सर्वेक्षण कर्मी मंत्री राम सूरत कुमार के द्वारा सेवा समाप्त करने की चेतावनी पर काफी आहत दिखे।

वहीं दूसरी ओर अपनी मांगों को लेकर भूमि सर्वेक्षण कार्य में जुटे जिले के सभी संविदा कर्मी अपने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे। अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर बिहार विशेष सर्वेक्षण कर्मी संघ जिला इकाई मुंगेर के अध्यक्ष नंदन कुमार और संरक्षक संदीप कुमार की अगुवाई में विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो, अमीन तथा लिपिक ने कार्य बाधित करते हुए जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया।

बता दें कि बीते चार दिनों से जारी इस हड़ताल में प्रखंड के विभिन्न भूमि सर्वेक्षण शिविरों में कार्य कर रहे सभी कर्मी जिला बंदोबस्त कार्यालय में डेरा जमाए हुए हैं और अब इन्हें महासंघ(गोप गुट) एवं प्राथमिक शिक्षक संघ(गोप गुट) का भी समर्थन प्राप्त हो गया है। दोनों गुटों ने नेताओं ने इनकी मांगों जायज ठहराया है।

*बिहार विशेष सर्वेक्षण कर्मीयो कि बारह सूत्री मांगे इन प्रकार है—

  1. विशेष सर्वेक्षण कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
  2. . अशोक चौधरी संविदा कमेटी के संकल्प संख्या- 12534 के अनुशंसाओ को लागू किया जाए।

3.सामान्य प्रशासन विभाग के संकल्प संख्या- 1003 के अनुसार संविदा कर्मी का मानदेय सरकार में उपलब्ध सामान/ समकक्ष पद के प्रारंभिक स्तर का वेतन महंगाई भत्ता एवं अनुमान्य भत्तो को मिलाकर समेकित रूप से प्राप्त योगफल।

4.प्रत्येक महीना का वेतन भुगतान स्लीप प्रदान किया जाए।

  1. तकनीकी मार्गदर्शिका के अनुसार सर्वेक्षण का कार्य कराया जाए।
  2. शिविर कार्यालय में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराया जाए।
  3. EPF कटौती की राशि में सरकार का अंश दिया जाए।
  4. नियमित/अनियमित बहाली में कार्य अनुभव के लिए प्रत्येक वर्ष 5 अंक दिया जाए।
  5. सभी विशेष सर्वेक्षण कर्मियों की सेवा अवधि 60 वर्षों के लिए विस्तार किया जाए।
  6. क्षेत्र भ्रमण हेतु क्षेत्रीय कर्मियों को इंधन भत्ता दिया जाए।
  7. प्रत्येक लैपटॉप एवं इंटरनेट हेतु ₹4000/- तथा माह ₹400/-रुपया दिया जाए।
  8. 12.वेतन भुगतान नियमित तौर पर प्रत्येक माह किया जाए।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article