मुंगेर में नगर निगम कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर, सात सूत्री मांगों को लेकर ठप किया कार्य

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुंगेर नगर निगम के दैनिक कर्मी, NGO कर्मी और स्थाई कर्मियों ने अपने 7 सूत्री मांगों को लेकर 850 कर्मी आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए है। इन्होंने हड़ताल पर जाने के 15 दिनों पूर्व निगम प्रबंधन को अल्टीमेटम दिया था, बावजूद इसके निगम प्रबंधन ने इनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। इसलिए ये थक हार कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए है। इस मामले में संघ के नेता ब्रह्मदेव महतो कि माने तो ये लोग काफी समय से अपने सात सूत्री मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रबंधन के साथ अबतक कई बार वार्ता हो चुकी है और उन वार्ता में मांगों को माना भी गया। लेकिन नगर निगम प्रबंधन के द्वारा कोई अमल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि बार बार हड़ताल किए जाने से हमे भी तकलीफ होती है। निगम प्रबंधन हड़ताल करवाता है, लेकिन मजबूरी वश हम बाध्य होकर अपनी मांगों को मनवाने के लिए हड़ताल करना पड़ा।

इसके पूर्व कि वार्ता के सेवानिवृत्त होने के बाद कर्मियों को पेंशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है।  अंतर वेतन पर भी समझौता हुआ पर उस भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोरोना काल का पैसा अबतक नहीं मिला है। अनुकंपा पर बहाली पर भी वार्ता हुई उसपर भी अभी तक कोई अमल नहीं किया गया है। इस तरह कि सात सूत्री हमारी मांगे है। उन्होंने कहा कि हमारा कहना है कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश और सरकार के आदेश का पालन किया जाए इसके अलावा हमारी कोई मांग नही है।

मुंगेर से मो.इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article