गर्भवती पत्नी की हत्या : रोहतास में पारिवारिक विवाद में पति ने ले ली पत्नी की जान, गला दबाकर कर दी हत्या

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर सासाराम से है। जहां नगर थाना क्षेत्र के पठान टोली में एक पति ने पारिवारिक विवाद में अपनी गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि पति पत्नी में पारिवारिक मामलों को लेकर आए दिन विवाद रहता था। उसी विवाद में पति-पत्नी के बीच मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दोनों ने एक दूसरे पर वार प्रहार किया। इसी गुस्से में आकर पति ने अपनी पत्नी रुखसार परवीन उर्फ रानी का गला पकड़ के दबा दिया। जिससे मौके पर ही रुखसार की मौत हो गई। बाद में पति मो. जावेद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि रुखसार परवीन उर्फ रानी औरंगाबाद की रहने वाली थी। उसका विवाह 2014 में सासाराम के जावेद से हुआ था। उसके दो बच्चे भी हैं। बताया जाता है कि मृतक महिला गर्भवती थी। दूसरी और मृतक महिला का भाई रिजवान उसके पति पर मारपीट तथा प्रताड़ना का आरोप लगाया तथा कहा है कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को ससुराल वाले बेवजह परेशान कर रहे थे तथा तरह-तरह के डिमांड भी की जा रही थी।

Share This Article