News PR Live
आवाज जनता की

बेगूसराय में भोज खाने गये युवक की हत्या : अपराधियों ने लाठी-डंडे और ईंट पत्थर से किया हमला, गांव में तनाव का माहौल

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना साहेबपुरकमाल सनहा उत्तर पंचायत के बखड्डा गांव की है। मृतक युवक मुकेश यादव बखड्डा का रहनेवाला था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी सोहन कुमार को गिरफ्तार किया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

बताया जा रहा है कि गांव में मध्य विद्यालय परिसर में श्राद्ध भोज का आयोजन किया गया था। रात करीब साढ़े 10 बजे मुकेश भी वहां पर पहुंचा था. वहीं पर किसी बात को लेकर एक युवक से उसका विवाद हो गया। इसके बाद विपक्षी युवक के साथ गांव के कई युवकों ने मुकेश पर लाठी-डंडे और ईंट से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बलिया डीएसपी कुमार वीर धीरेंद्र और थाना प्रभारी दिनेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश यादव अपराधी प्रवृति का है। शराब पीने और झगड़ा करने के मामले में वो कई बार जेल जा चुका है। एक महीना पहले ही वो जेल से बाहर आया था।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.