- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
मुजफ्फरपुर जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध के बीच जिले की पुलिस के तरफ बड़ी कार्रवाई की गई है।जिले में चल रहे छोटा रावण गैंग के दो कुख्यात बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने कुख्यात पंकज कुमार उर्फ़ छोटा डॉन और मुकेश ठाकुर को गिरफ्तार किया है.
बताया गया की दोनों बदमाश मुजफ्फरपुर शहरी क्षेत्र में हुए कई लूटकांड की घटना में शामिल थे। दोनों के पास से देशी कट्टा, एक पिस्टल 4 जिंदा कारतूस बरामद की गई है। इनके ऊपर कई थानों में दर्जनों लूट और हत्या के मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के रघई मठ के पास से की गई है। यह सभी मीनापुर के मुस्तफागंज के रहने वाले हैं.मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने प्रेसवार्ता कर दिया. कहा की तीन अपराधकर्मी बड़ी लूट को अंजाम देने को लेकर एकजुट हुए थे। सूचना के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी शुरू की जिसके बाद पुलिस की तत्परता से दो अपराधी को दबोच लिया गया।वहीं मौके से कुख्यात रावन फरार हो गया। गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है. इसका मास्टरमाइंड छोटा रावन है जिसने एक बड़ा सिंडिकेट खड़ा कर रखा है.बाइट:- ग्रामीण एसपी, विद्यासागर
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
