News PR Live
आवाज जनता की

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने घर में घुस कर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, 1 की मौत 2 घायल, इलाके में सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। मुजफ्फरपुर के रेवा गांव से गोलीबारी की एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां घर मे घुसकर तोबड़तोड़ फायरिंग की गई है। घर में घुसे अपराधियों ने घर में बैठे लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। जिसमें 1 की मौत हो गई और 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पैसे की लेनदेन को लेकर गोली चलने की बात सामने आई है।

वहीं सूचना पर पुलिस घर में पहुंच कर अनान-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मृतक के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाकें में दहशत फैल गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान रेवा निवासी नवीन कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल दोनों व्यक्ति की पहचान जहानाबाद जिले का बताए जा रहे।

- Sponsored -

- Sponsored -

गोलीबारी की घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार घटना सरैया थाना क्षेत्र के की बताई जा रही है, जंहा घर में बैठे लोगों पर अपराधियों ने ताबातोर गोलीबारी की, इस घटना एक कि मौत और दो लोग घायल हो गए। मामले में एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि पैसे की लेनदेन को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है।

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.