देवर भाभी ने प्रेम संबंध में उठाया ये बड़ा कदम, अब पटना के अस्पताल में भर्ती

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। राजगीर में एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की है। शहर के मां जरा देवी मंदिर के पीछे वनक्षेत्र में दो प्रेमियों ने जहर खाकर जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां इलाज के लिए सदर अस्पताल से भी पटना रेफर कर दिया गया है।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि दोनों प्रेमियों का संबंध देवर भाभी का है। पीड़ित महिला औरंगाबाद जिले के खुदवां थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी मनिकांत वर्मा की 24 वर्षीय पत्नी अनिभा कुमारी है। जबकि प्रेमी इसी जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूहिमा निवासी चंद्रदेव सिंह का 21 वर्षीय पुत्र विकास कुमार है। घटना के पूर्व दोनो ने एक मन्दिर में शादी भी रचायी है। पुलिस ने दोनों की गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल बिहार शरीफ रेफर कर दिया है।

नालंदा से रजनीश की रिपोर्ट

Share This Article