बिहार में नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग का मामला, नालंदा में शादी समारोह में ताबड़तोड़ गोलीबारी, वीडियो वायरल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद बिहार में शादी-विवाह में हर्ष फायरिंग का सिलसिला थम नहीं रहा है। आए दिन हो रही घटनाओं में लोगों की जान जा रही है। बावजूद लोग मानते नहीं है। ताजा मामला नालंदा का है। यहां भी एक शादी समारोह में जमकर गोलीबारी हुई है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये शादी 19 नवंबर को हुई थी। मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के मुज़ूफ्फरपुर का है। यहां 19 नवंबर को अशोक रविदास की पुत्री की शादी थी। शादी के जश्न में कई लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। किसी ने फायरिंग का वीडियो बना लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडिओ मे फायरिंग करते जो व्यक्ति दिखा रहा है वो मिथलेश रविदास हैं। उनके अलावा कई और लोग फायरिंग कर रहे हैं। ताबड़तोड़ फायरिंग होने के बाद भी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। माना जा रहा है कि पुलिस-प्रशासन जानकर भी अनजान बनी हुई है।

नालंदा से ऋषिकेश की रिपोर्ट… 

 

Share This Article