NEWSPR डेस्क। नालंदा में गोबर ठोकने के विवाद को लेकर दबंगों ने कई लोगों की पिटाई कर दी है। जानकारी के मुताबिक भागन विघा थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव में गोबर ठोकने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दबंगों ने कई लोगों की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा कि इस विवाद में 5 लोग जख्मी हो गए हैं।
वहीं जख्मी लोगों को प्राथमिक इलाज के लिए पास के अस्पताल में पहुंचाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा।
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा