NEWSPR डेस्क। नालंदा सरमेरा एवं हरनौत प्रखंड में चल रहे पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान आज एक कर्मी की अचानक मौत हो गई। मृतक रविचंद्र किरण हरनौत प्रखंड के चौरिया पंचायत के पोलिंग बूथ नंबर 232 से 236 तक मास्टर ट्रेनर के पद पर तैनात थे।
मृतक नूरसराय थाना क्षेत्र के निरपुर गांव के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौके पर मौजूद कर्मी और ग्रामीणों के द्वारा तुरंत हरनौत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक कर्मी नूरसराय प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पपरनौसा में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात थे।
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा