पटना: गंगा में नाव पलटने से तीन मजदूर लापता, खोजबीन जारी, सात ने तैरकर बचाई अपनी जान

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मनेर थाना क्षेत्र के ब्रह्मचारी गंगा घाट पर नाव हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक नाव पलटने से तीन मजदूर लापता हो गए हैं। मामले की सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मजदूरों को ढूंढ़ने में लगी है। सभी लोग अन्य साथी के साथ गंगा घाट से खेती के लिए दियारा जा रहे थे। जिस दौरान गंगा नदी में नाव डूब गई।

इस घटना में तीन मजदूर डूब गए हैं। घटना मनेर थाने के ब्रह्मचारी गांव के पास की है। बता दें कि नाव पर कई लोग सवार थे। अचानक नाव पलट गयी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मनेर पुलिस व एसडीआरएफ को दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि ब्रह्मचारी गांव का रहने वाला कौशल और अमीत अपने एक अन्य साथी के साथ हर दिन की तरह गंगा नदी पार खेत मे काम करने के लिए छोटी नाव पर सवार होकर जा रहे थे।

वहीं जैसे ही नाव बीच नदी में पहुंची हिचकोले मारने लगी। जिसके बाद मजदूरों ने जब तक संभलने की कोशिश की तबतक नाव पलटने लगी। जिसमें तीन मजदूर लापता हो गए। घटना में तीनों मजदूर डूब गए हैं। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मजदूरों के घर में चीख पुकार मच गई। फिलहाल मजदूरों की खोज जा रही।

Share This Article