नवगछिया का नया रेलवे स्टेशन 3 साल से अटका, फोर लाइन परियोजना बनी ठहराव का कारण

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : नवगछिया रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत निर्माण कार्य फोर लाइन ट्रैक बिछाने के कारण रोक पड़ा है। 22 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा नया स्टेशन भवन, फुट ओवर ब्रिज और लिफ्ट का निर्माण प्लेटफॉर्म तक पहुंच चुका था। तीन साल से रुकी इस परियोजना के चलते यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और रेल प्रशासन से जल्द समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।

नवगछिया रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत जारी निर्माण कार्य फिर से ठहर गया है। इसका मुख्य कारण नवगछिया-कटेरिया खंड में फोर लाइन ट्रैक का निर्माण बताया जा रहा है। रेल प्रशासन को स्टेशन के दक्षिणी हिस्से में चार लाइनें बिछानी हैं, जिससे स्टेशन निर्माण का काम फिलहाल रोक दिया गया है।

22 करोड़ रुपये की लागत से नया स्टेशन भवन, फुट ओवर ब्रिज और लिफ्ट का निर्माण प्लेटफॉर्म स्तर तक पहुंच चुका था, लेकिन अब इंजीनियरों की टीम पिछले एक सप्ताह से फोर लाइन के मापी में लगी है। यह प्रोजेक्ट पिछले तीन वर्षों से अटका हुआ है। प्लेटफॉर्म नंबर-1 के शौचालय के सामने गड्ढा खोदा गया है और सेड हटा दिया गया है, जिससे यात्रियों को ठंड, गर्मी और बारिश में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

स्टेशन यात्री सलाहकार समिति के सदस्य मुकेश राणा ने कहा कि निर्माण शुरू करने से पहले फोर लाइन की योजना को पूरी तरह समझना आवश्यक था। बिना योजना के काम शुरू होने के कारण अब फिर से कार्य रुका।

पिछले सप्ताह सोनपुर डिवीजन के डीआरएम ने स्टेशन का निरीक्षण किया था और उसी दौरान कार्य रोकने की जानकारी मिली। यात्रियों का कहना है कि पिछले 10 वर्षों में यहां कोई बड़ा निर्माण नहीं हुआ। तीन साल पहले गति शक्ति योजना के तहत अमृत भारत परियोजना को मंजूरी मिली थी, लेकिन रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से उचित पहल न होने के कारण प्रोजेक्ट लंबित रहा। स्टेशन पर सुविधाओं की कमी से हजारों यात्रियों को परेशानी हो रही है और रेल प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article