News PR Live
आवाज जनता की

NAVRATRI 2022: जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी शुभकामनाएं, जानिए क्या है आज पूजा का शुभ मुहूर्त

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। देशभर में आज 26 सितंबर से नवरात्रि प्रारंभ हो गई है। इसे लेकर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने सभी लोगों को शुभकामनाएं दी है। बता दें कि नवरात्र की सभी तिथियां 26 सितंबर से 4 अक्तूबर तक एक सीधे क्रम में रहेंगी। 3 अक्तूबर को दुर्गा अष्टमी, 4 को महानवमी होगी।

इस साल मां दुर्गा हाथी की सवारी पर पृथ्वी लोक में पधारेंगी। जिस दिन से नवरात्र का प्रारंभ होता है उसी दिन के अनुसार, माता अपने वाहन पर सवार होकर आती हैं। विजयदशमी को बुधवार के दिन नौका की सवारी से मां वापस जाएंगी। आद माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना होगी। क्योंकि नवदुर्गाओं में शैलपुत्री का सर्वाधिक महत्व है। पर्वतराज हिमालय के घर मां भगवती अवतरित हुईं, इसीलिए उनका नाम शैलपुत्री पड़ा।

घटस्थापना मुहूर्त

प्रतिपदा आरंभ 26 सितंबर को सुबह 323 बजे

- Sponsored -

- Sponsored -

प्रतिपदा समापन 27 को सुबह 308 मिनट पर

अमृत काल में 611 से 741 तक

शुभ समय 911 से 1042 तक (शुभ चौघड़िया)

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 48 बजे से दोपहर 1236 तक ( स्थिर लग्न, वृश्चिक, सर्वश्रेष्ठ समय)

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.