नवरात्री 2021 तिथि: नवरात्री पर मां दुर्गा के नौ अवतार, किस दिन किस देवी को पूजेगा भारत, जानिए नवरात्री से जुड़ी जरूरी तिथियां

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। त्योहारों का मौसम शुरू होने के साथ ही देश भर में नवरात्री को लेकर तैयारियां आरंभ हो गई है। नवरात्री का त्योहार देश के हर राज्य में विभिन्न स्वरूप में अलग अलग तरीके से मनाया जाता है। हर राज्य के लोग अपनी अपनी आस्था और श्रद्धा के हिसाब से मां दुर्गा को पूजते हैं। वहीं साल 2021 की नवरात्री अक्टूबर महीने में शुरू हो जाएगी। हर साल नवरात्री आश्विन मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से आरंभ होती है। नवरात्री 2021, 7 अक्टूबर से शुरू है जो कि अगले नौ दिनों तक यानि 14 अक्टूबर तक चलेगी।

इन नौ दिनों का बहुत ही खास महत्व है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग अलग रूपों की उपासना की जाती है। इस दौरान लोग बड़ी संख्या में उपवास रखते हैं और मां दुर्गा की अराधना करते हैं। मां दुर्गा के आगमन पर इन नौ दिनों को बेहद ही उल्लास, श्रद्धा, यश और खुशी के साथ मनाते हैं। ऐसा कहा जाता कि इन्ही 9 दिनों में मां दुर्गा का धरती पर आगमन होता है और बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। मां दुर्गा के नौ रूपों को हर एक दिन नवररात्री के रूप में पूजा जाता है।

इस साल 9 दिनों में मां दुर्गा के रूपों की कुछ इस प्रकार पूजा होगी:-

पहला दिन- 07.10.21- शैलपुत्री

दूसरा दिन- 08.10.21- ब्राह्माचारिणि

तीसरा दिन- 09.10.21- चन्द्रघंटा

चौथा दिन- 10.10.21- कूष्माणडा

पांचवा दिन- 11.10.21- स्कंदमाता

छठा दिन- 12.10.21- कात्यायनी

सप्तमी- 13.10.21- कालरात्री

अष्टमी- 14.10.21- महागौरी

नवमी- 15.10.21- सिद्धिदात्री

इन नौ दिनों में भक्त उपवास रखकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हैं। देश भर में नवरात्री धूमधाम से मनाई जाती है। दशहरा के दिन रावन का पुतला जलाया जाता जिसे लोग अच्छाई पर बुराई की जीत मानते हैं। खासकर गुजरात और बंगाल में इस पूजा का बहुत महत्व है। दुर्गा मां की भक्ती में लोग यहां गरबा खेलते हैं तो बंगाल में सिंदूर खेलने की परंपरा है। लोग अपने रिति रिवाज के हिसाब से इसे मनाते हैं लेकिन आस्था और श्रद्धा सबकी एक ही होती है।

Share This Article