नवादा में खुरी नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि, गोंदापुर का संपर्क पथ टूटा

Patna Desk

पटना डेस्क : नवादा में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर है। जिसके कारण नदियां संपर्क पथ को अपने साथ बहा ले जा रही है। आज सुबह शहर के खुरी नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिसके कारण गोंदापुर का संपर्क पथ नदी के तेज धार में बह गया। जिससे लोगों का संपर्क नवादा शहर से टूट गया है। अब लोगों को लम्बी दूरी तय कर सद्भावना चौक होते हुए जरूरी काम से जिला मुख्यालय आना-जाना पड़ रहा हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।


इसके अलावे खुरी नदी के किनारे बसे लोगों को भी बाढ़ की चिंता सताने लगी है। अगर लगातार बारिश होती रही तो नदी किनारे बसे लोगों को दूसरे स्थान पर शरण लेना पड़ सकता है। अभी ऐसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

Share This Article