नवादा के इस प्रेमी जोड़े की शादी बटोर रही सुर्खियां, लड़का लड़की के घर गया हाथ मांगने, ‘अगले दिन ही चट मंगनी पट ब्याह’

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। नवादा में प्रेमी जोड़े के अनोखी शादी की स्टोरी सामने आई है। जहां तेतरिया पंचायत के चंदवारा गांव में प्रेमी ने प्रेमिका से ‘चट मंगनी पट ब्याह’ रचा ली। जानकारी के मुताबिक लड़का शादी का प्रस्ताव लेकर लड़की के घर पहुंच गया। जिसेक बाद प्रेमी विकास कुमार अपनी प्रेमिका भारती कुमारी के घर पहुंचकर अपनी मर्जी से शादी करने की बात की। लड़की के परिवार वालों ने आपसी विमर्श से शादी के लिए तैयार हो गए। फिर सीतामढ़ी धाम स्थित चौहान मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गई।

लड़के की शादी उसकी प्रेमिका से अगले दिन ही करा दी गई। बता दें कि लड़का नवादा नगर थाना क्षेत्र के पिपरपांती गांव निवासी महेश चौहान का पुत्र विकास कुमार है। उसका कई महीने से चंदवारा गांव निवासी तेतर चौहान की पुत्री भारती कुमारी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और लड़का लड़की का हाथ मांगने उसके घर जा पहुंचा। बताया जा रहा कि लड़का रिश्ते में लड़की के भाभी का भाई है। पूर्व से रिश्तेदारी के कारण दोनों की जान-पहचान हुई थी। जो प्रेम प्रसंग से होते हुए शादी तक पहुंच गई। शादी के बाद प्रेमी युगल पति-पत्नी हो गए। शादी के बाद दोनों काफी खुश हो गए।

नवादा से सुरेश राय की रिपोर्ट

Share This Article