बिहार: हार्डकोर नक्सली अनिल यादव गिरफ्तार, पुलिस ने विशेष टीम गठन कर की कार्रवाई, मैसेंजर का करता था काम

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद पुलिस ने हार्डकोर नक्सली अनिल यादव उर्फ अनिल व्यास को गिरफ्तार किया है। अनिल शीर्ष नक्सली विजय कुमार आर्य के लिये मैसेंजर का काम करता था। अपनी टीम के साथ संगठन को मजबूत बनाने के काम में वह फिलहाल जुटा था।

बताया जा रहा है कि केन्द्रीय सूचना एजेंसी की सूचना के आधार पर एसपी कान्तेश कुमार मिश्र ने टीम का गठन किया। टीम ने छापेमारी करते हुए रफीगंज के चंदौत से अनिल को पकड़ा। नक्सली की गिरफ्तारी उसके घर से की गई है। अनिल नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य है। यह लोगों को माओवादी संगठन में शामिल कराने का काम करता है। संगठन विस्तार एवं पार्टी के नीतियों के बारे में आम लोगों को बताकर नक्सल संगठन की ओर प्रेरित करता है। संगीत गायनी की आड़ में संगठन का विस्तार एवं एक-दूसरे नक्सली के बीच संदेश वाहक एवं पत्र संवाद भेजने का काम करता है।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

Share This Article