बिहार समेत कई राज्यों में नक्सली हमले का अलर्ट, आईबी ने जारी की सूचना, सूबे के कई जिलों में बढ़ी चौकसी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में नक्सली हमले को लेकर आईबी अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि यहां नक्सली हमले की आशंका जताई जा रही। आईबी ने तीन राज्यों को भी अलर्ट मोड पर डाला है। वहीं बिहार के नक्सल प्रभावित इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बता दें कि बिहार में 10 से ज्यादा जिले नक्सल प्रभावित है। इनमें रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर और प. चंपारण ही नक्सल प्रभावित हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में 70 जिलों को नक्सल प्रभावित जिले घोषित किया है। इनमें 25 जिलों को अति माओवादी प्रभाव वाला जिला माना है।

देश के अति माओवाद प्रभाव वाले 25 में 8 जिले झारखंड के..झारखंड में माओवाद प्रभाव वाले 16 जिलों में रांची, खूंटी, बोकारो, चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। वहीं आठ अति माओवाद प्रभावित जिलों में चतरा, गिरिडीह, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम शामिल है।

Share This Article