Viral: बिहार कांग्रेस प्रदेश संयोजक की NCP कार्यालय में जमकर कुटाई, पत्थर ईंट से पिट रहे संयोजक, क्या है इस वीडियो का सच, जानिए

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना के एनसीपी कार्यालय में मार पिटाई का एक वीडियो अचानक वायरल हो रहा। उस वीडियो में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रदेश संयोजक की जमकर कुटाई हो रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संयोजक राणा रणधीर सिंह की जबरदस्त कुटाई की है। दोनों ओर से खूब लाठी डंडे, पत्थर और ईंटे चल रही।

तस्वीरों में आप देख सकते कि प्रदेश संयोजक किसी कार्यकर्ता को पतले डंडे से मार रहे तो वहीं कार्यकर्ता उन पर लाठियां भाज रहे हैं। हाथापाई का यह वीडियो अचानक वायरल हो रहा। दरअसल कोतवाली स्थित एनसीपी कार्यालय का यह वीडियो है। जिसमें कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त बवाल हो रहा। दोनों ओर से लाठी डंडे, ईंट, पत्थर चल रही। प्रदेश संयोजक रणधीर सिंह को खींच खींच कर पीटा जा रहा है।

बताया जा रहा कि यह वीडियो 3 साल पुराना है। जिसकी पुष्टी खुद संयोजक रणधीर सिंह कर रहे। एक वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि यह आज की नहीं 3 साल पुरानी घटना है। पार्टी विरोधी इस वीडियो को वायरल कर रहे। इस मामले पर जांच होनी चाहिए।

Share This Article