NDA की महिला विंग्स पहुंची निर्वाचन आयोग तेजस्वी के खिलाफ FIR करने की कर रही है मांग

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- तेजस्वी यादव की सभा में चिराग पासवान को गंदी-गंदी गालियां देने का मामला अब बिहार की राजनीति में तूल पकड़ने लगा है मुख्य रूप से भाजपा और सहयोगी एनडीए के सभी महिला नेत्रियों ने भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता उषा विद्यार्थी के नेतृत्व में बिहार निर्वाचन विभाग पहुंचकर तेजस्वी यादव और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर करने की मांग कर रही हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उषा विद्यार्थी ने मीडिया से बात करने के दरमियान कहा कि चुनाव अभी शुरुआती फेस में है और इस तरह की गंदी-गंदी गालियां माता और बहनों पर दी जा रही है आगे चलकर इसकी पुनरावृत्ति ना हो इसलिए भाजपा और तमाम सहयोगी पार्टी आज निर्वाचन आयोग पहुंची है ताकि जो लोग भी इस तरह का ओछी हरकत कर रहे हैं या फिर उनके समर्थक हो या खुद तेजस्वी प्रसाद यादव उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article