NEET में OBC आरक्षण खत्म करने खिलाफ प्रदर्शन, आइसा कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान का पुतला जलाया

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना में नीट में ओबीसी आरक्षण खत्म करने के खिलाफ छात्र संगठन आइसा ने विरोध प्रदर्शन किया। करगिल चौक पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। मीडिया को संबोधित करते हुए आइसा के राज्य सह सचिव विकाश यादव ने कहा कि केंद्र में जब भाजपा की सरकार आयी तब से जनवादी नीतियों को खत्म किया जा रहा। विगत लंबी लडाइयों के बाद समाज के पिछड़े तबकों ने शैक्षणिक संस्थानों में बड़ी मुश्किल से जगह बनाया है। लेकिन भाजपा- आरएसएस एक बार फिर से देश मव ब्राह्म्णवादी व्यवस्था लागू करना चाहती है। उसी का परिणाम है कि आज नीट में ओबीसी आरक्षण को पूरी तरीके से खत्म कर दिया गया है। नीट में पुनः जब तक आरक्षण वापस नही किया जाएगा तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

आइसा राज्य उपाध्यक्ष रामजी यादव में कहा कि आइसा जनवादी मुद्दों पर हमेशा से मुखर रहा है । आगामी दिनों में आइसा इस नीट आरक्षण को पुनः लागू कराने को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करेगी।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पुतला दहन के बाद सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता आइसा कार्यकर्ता दिव्यम ने किया। आइसा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कार्तिक पासवान, साकेत कुमार, एवं मृणाल यादव ने किया। प्रदर्शन में आइसा राज्य सह सचिव विकाश यादव, राज्य उपाध्यक्ष रामजी यादव, राज्य कार्यकारिणी सदस्य शास्वत, कार्तिक, साकेत, दिव्यम समेत अन्य मौजूद थे।

Share This Article