News PR Live
आवाज जनता की

भतीजे ने टंगी से चाचा की काटी गर्दन, हुई मौत, इलाके में फैली सनसनी

- Sponsored -

- Sponsored -

औरंगाबादः औरंगाबाद जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल औरंगाबाद में एक युवक ने एक व्यक्ति की टंगी से गर्दन काटकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि वो दोनो रिश्ते में चाचा भतीजा थे। ये घटना जिले के कुटुम्ब थाना के इब्राहिमपुर समदा गाँव की है।

- Sponsored -

- Sponsored -

गैरतलब है कि इब्राहिमपुर निवासी मृतक धनेसर राम झाड़ फुक का काम किया करता था। जिसके कारण उसके भतीजा का यह अन्ध विस्वास था कि मेरा चाचा ही हमलोग को भूत छोड़ कर परेशान कर रहा है। जिसको लेकर की कई दिन से विवाद चल रहा था। वहीं बताया जा रहा है कि गुरूवार को मृतक अपने गाँव के बधार में घूमने गया था। वहीं उसके भतीजे ने टांगी से काट कर उसकी हत्या कर दी।

जिसकी खबर जब ग्रामीणों को मिली, तो ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी कुटुम्बा थाना को दी। वहीं  सूचने मिलते ही कुटुम्बा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं घटना को लेकर कुटुम्बा पुलिस तहकीकात में जुट गई है। हलांकि आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.