चुनाव लड़ते-लड़ते नेता जी लड़की पर हार गए दिल: घर से फरार होने के बाद पटना में पकड़ाया जोड़ा, गांव वालों ने कराई शादी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। नालंदा से एक अनोखा प्रेम विवाह का मामला सामने आया है। जहां नेता चुनाव लड़ते लड़ते युवती पर दिल हार बैठा। हालांकि नेता जी चुनाव तो हार गए लेकिन लड़की का दिल जीत लिया। जिसके बाद दोनों भागने का प्लान बनाकर फरार हो गए। लेकिन काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने जोड़े को पकड़ लिया और गांव वालों की मौजूदगी में दोनों की मंदिर में शादी करवा दी। जानकारी के मुताबिक नेता पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए लड़ रहा था।

जिस दौरान ही चुनाव प्रचार के दौरान गांव की एक युवती काजल से उसे प्यार हो गया। दोनों के बीच प्यार गहरा हुआ। फोन पर घंटों बातें होने लगी। क्योंकि लड़की के घरवाले उनके रिश्ते के खिलाफ थे। उनको इस बात की भनक लगी तो दोनों के मिलने और बात करने पर पाबंदी लगा दी। दोनों के बीच इश्क परवान चढ़ा तो उन्होंने भाग कर जिंदगी जीने की कसम खाई।

वहीं घर से भागने की बात जब युवती के परिजन को पता चली तो वह दोनों की खोडबीन में जुट गए। जिसके बाद लंबी खोजबीन के बाद पटना में दोनों को एक साथ पकड़ा गया। लड़की के परिजन उसे गांव ले जाने की जिद्द करने लगे। बाद में दोनों ने अपने घरवालों को समझाया और गांववालों की मौजूदगी में उनकी गांव पहुंचते ही शादी करवा दी गई। जिसके बाद दोनों का प्यार सफल हो गया।

Share This Article