NEWS PR डेस्क: देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उत्साह और भक्ति का माहौल है। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों को फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं।।
मथुरा-वृंदावन से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों तक कृष्ण भक्ति की रंगत देखने को मिल रही है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और पूरा वातावरण ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से भक्तिमय बना हुआ है। घरों में भी भगवान श्रीकृष्ण की बाल स्वरूप झांकी सजाई जा रही है।

पूजा श्रीवास्तव ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
वहीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर NEWS PR की CEO पूजा श्रीवास्तव ने देशवासियों एवं बिहारवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में पूजा श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी का यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं आज भी मानव जीवन के लिए बेहद प्रासंगिक हैं। उनके संदेश को आत्मसात करते हुए हमें समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मक सोच को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। पूजा श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे और जन्माष्टमी का यह पावन पर्व हर परिवार के जीवन में खुशहाली, शांति और समृद्धि लेकर आए।
उन्होंने सभी देशवासियों एवं बिहारवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखी, समृद्ध और मंगलमय जीवन की कामना की।