हरतालिका व्रत रखकर न्यूज पीआर की CEO पूजा श्रीवास्तव ने की पति के दीर्घायु की कामना, धूमधाम से मनाया तीज का त्योहार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। हरतालिका व्रत के मौके पर महिलाओं ने धूमधाम से इस व्रत को मनाया। अपने पति के दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना भी की। न्यूज़ पीआर की CEO पूजा श्रीवास्तव ने भी इस व्रत को निर्जला व्रत रखकर मंगल कामना की तथा अपने पति के दीर्घायु, स्वास्थ की कामनाओं सहित व्यवसाय के उत्तरोत्तर विकास की भी कामना की। उन्होंने कहा कि इस व्यवसाय से अनेक परिवार जुड़ा हुआ है। अनेक सुहागन जुड़ी हुई हैं। उनलोगों को भी शुभकामना देती हूं।

इस व्रत के बारे में कहा जाता है कि माता पार्वती जी का व्रत पूजन करने से धन, विवाह संतानादि भौतिक सुखों में वृद्धि होती है। सावन मास के शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि को महिलाएं शिव-पार्वती का विशेष पूजन करती हैं, वही हरियाली तीज कहा जाता है। देश के बड़े भाग में यही पूजन आषाढ़ तृतीया को मनाया जाता है उसे हरितालिका तीज कहते हैं।

हरतालिका तीज का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के रूप में मनाया जाता है। माना जाता है कि माता पार्वती के कठोर तप को देखकर शिवजी ने उन्हें दर्शन दिए थे और अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। तभी से योग्य वर और पति की लंबी आयु के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है।

Share This Article