होलिका दहन आज, जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी शुभकामनाएं, जानिए इसकी मान्यताएं

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज होलिका दहन के शुभ अवसर पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने समस्त देशवासियों और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही कहा कि इस होलिका दहन सारी बुराइयों का नाश हो और सब मंगलमय हो।

बता दें कि फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। इस साल आज 17 मार्च को होलिका दहन किया जा रहा। रंग, खुशियों और उल्‍लास के साथ-साथ यह बुराई पर अच्‍छाई की जीत का पर्व है। होलिका दहन करने से आसपास की नकारात्मक शक्तियां नष्ट होती हैं और जीवन में खुशहाली आती है। जीवन में सकारात्‍मकता और सुख-समृद्धि पाने के लिहाज से भी होली का पर्व बहुत खास होता है।

आज के दिन भी लोग रंग अबीर लगाकर एक दूसरे को बधाई देते हैं। होलिका दहन की आद बहुत ताकतवर मानी जाती है। कहा जाता कि इस आग में सारी बुराई जलकर नाश हो जाती और वातावरण भी शुद्ध होता है। भारत में य़े त्यौहार बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है।

Share This Article