जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने प्रदेशवासियों को हरतालिका तीज की बधाई दी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने हरतालिका तीज पर सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों को बधाई दी है। अखंड सौभाय का पावन पर्व हरतालिका तीज पर सभी महिलाओं ने आज व्रत रखा है। सुहागन महिलाओं ने सुखी दांपत्य जीवन और पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा, वहीं कुंवारी युवतियां मनचाहे वर के लिए यह व्रत रखा है।

09 सितंबर 2021 दिन गुरुवार को पूरे देश में तीज हर्षोल्लास से मनाया जा रहा। सबसे कठिन व्रतों में से एक हरतालिका तीज की पूजा में सुहाग की सामग्री की प्रमुखता होती है। ऐसा माना जाता है कि हरतालिका तीज व्रत करने से महिलाओं को सौभाग्य और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस व्रत में महिलाएं पति के लिए उपवास रखकर शिव-गौरी का पूजन-वंदन कर झूला झूलती है, सुरीले स्वर में सावन के गीत-मल्हार गाती हैं।

हरतालिका तीज शुभ मुहूर्त:-

हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। हरितालिका पूजन हेतु प्रदोषकाल पूजा मुहूर्त शाम 06ः33 बजे से रात 08ः51 बजे तक है। तृतीया तिथि का प्रारंभ 9 सितंबर 2021 दिन गुरूवार की सुबह 02ः33 बजे से शुरू होकर 9 सितंबर 2021 दिन गुरूवार की रात 12ः18 बजे पर समापन होगा।

Share This Article