News PR Live
आवाज जनता की

NEWSPR LIVE : खेल खेल में घायल हुई 15 वर्षीय किशोरी की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत

गांव में खेलने के दौरान किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गयी थी

- Sponsored -

- Sponsored -

 

 

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

- Sponsored -

- Sponsored -

खेल खेल में घायल हुई एक 15 वर्षीय किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गयी। किशोरी को घायल होने के बाद परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के लिए घायल हुई किशोरी की मौत हो गयी। मृतका की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के मधु राम की 15 वर्षीय बेटी मधु कुमारी है।

बता दें कि भभुआ थाना क्षेत्र के कुंज गांव में खेलने के दौरान किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गयी थी। घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल किशोरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था।

सदर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा घायल किशोरी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से रेफर कर दिया था। मगर आर्थिक तंगी के कारण सदर अस्पताल किशोरी का इलाज चल रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गयी। इसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.